Thursday, 28 March 2019

1. हाल ही में भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिशन को क्या नाम दिया गया था?
उत्तर – मिशन शक्ति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रकट किया कि भारत ने अपनी पहली एंटी-सैटेलाइट मिसाइल ने अन्तरिक्ष में उपग्रह को सफलतापूर्वक नष्ट किया है।
इस मिशन को “मिशन शक्ति” नाम दिया गया है। इस मिशन में मिसाइल ने पृथ्वी की निम्न कक्षा में सैटेलाइट को नष्ट किया।
यह कार्य लांच के केवल तीन मिनट बाद ही पूरा कर लिया गया। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस मिशन का नेतृत्व रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया।
टारगेट सैटेलाइट 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रहा था।

यह बेहद जटिल मिशन था, गौरतलब है कि मिसाइल ने तीव्र गति तथा उत्तम सटीकता से अपने लक्ष्य को ध्वस्त किया।
भारत अन्तरिक्ष में सैटलाइट को मार गिराने वाले विश्व का चौथा देश है, अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही यह कारनामा कर पाए हैं।

2. करमबीर सिंह होंगे भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख

करमबीर सिंह भारतीय नौसेना को अगले प्रमुख होंगे, वे एडमिरल सुनील लाम्बा का स्थान लेंगे। एडमिरल सुनील लाम्बा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में वाईस एडमिरल करमबीर सिंह पूर्वी नौसैनिक कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत्त हैं।
भारतीय नौसेना


3. लीलाधर जगूड़ी ने जीता व्यास सम्मान 2018


हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी ने व्यास सम्मान 2018 जीता, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए दिया जा रहा है।
लीलाधर जगूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
व्यास सम्मान
व्यास सम्मान एक प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 4 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए साहित्यिक कार्य हिंदी भाषा में होना चाहिए तथा इसका प्रकाशन पिछले 10 वर्ष में होना चाहिए।

4. हाल ही में किस भारतीय को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर – रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर ऑफ़ द किंग ऑफ़ तोमिस्लाव से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी क्रोएशिया यात्रा के दौरान दिया गया, उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिये यह सम्मान दिया गया है।
क्रोएशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर ऑफ़ द किंग ऑफ़ तोमिस्लाव राष्ट्रप्रमुखों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
इसकी राजधानी ज़ाग्रेब है।
क्रोएशिया एक गणराज्य है, यह यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र, कौसिल ऑफ़ यूरोप, नाटो, विश्व व्यापार संघठन तथा यूनियन ऑफ द मेडिटरेनीयन का हिस्सा है।

5. विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब किस शहर में खुला?
उत्तर – दुबई
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल पार्क में विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब खुला। यह रीसाइक्लिंग फैसिलिटी 2,80,000 वर्ग फीट क्षेत्र पर फैली हुई है। इस पर 5 मिलियन डॉलर का व्यय किया गया है।
यह फैसिलिटी प्रतिवर्ष 1,00,000 टन कचरे का निपटान कर सकती है।

6. एम. आर. कुमार को LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया

एम. आर. कुमार को LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया।  एम. आर. कुमार वर्तमान में LIC की नार्थ जोन के जोनल मेनेजर पद पर कार्यरत्त हैं। वे LIC के चेयरमैन के पद पर पांच वर्ष तक कार्य करेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना 1 सितम्बर, 1956 को की गयी थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है।  है। यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, इसकी परिसंपत्ति का कुल मूल्य 25,29,390 करोड़ रुपये है।

7. हाल ही में आशिता का निधन हुआ, वे किस भाषा की प्रमुख लेखिका थीं?
उत्तर – मलयालम
आशिता मलयालम भाषा की प्रमुख लेखिका थीं। हाल ही में उनका निधन केरल में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों व कविताओं के माध्यम से महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया।

8. विंग कमांडर अभिनन्दन को भगवान् महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा


भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन  को पहले भगवान् महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, इस पुरस्कार की स्थापना अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासमिति ने की है।
इस पुरस्कार के विजेता को 2.51 लाख रुपये, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार विंग कमांडर अभिनन्दन को 17 अप्रैल को दिया जायेगा।
विंग कमांडर अभिनन्दन भारतीय वायुसेना में कार्यरत्त हैं, वे हाल ही में सुर्ख़ियों में आये हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के पश्चात् भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में घुसपेठ करने का प्रयास किया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को रोकने के लिए विंग कमांडर अभिनन्दन को मिग-21 लड़ाकू विमान में भेजा गया। विंग कमांडर अभिनन्दन ने बेहद पुराने मिग 21 लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के आधुनिक लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया, इस दौरान अभिनन्दन भी दुर्घटना का शिकार हो गये और उनका विमान पाक-अधिकृत कश्मीर में जा गिरा। उन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किया गया, परन्तु बाद में उन्हें भारत को सौंपा गया था।



9 -कजाखस्तान ने राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा

कजाखस्तान ने हाल ही में राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के नाम पर “नूरसुल्तान” कर दिया है। इसकी घोषणा हाल ही में नए राष्ट्रपति कैसिम जोमार्त तोकायेव ने की। इस नाम परिवर्तन को कजाखस्तान की संसद ने मंज़ूरी दे दी है। हाल ही में नूरसुल्तान नज़रबायेव ने कजाखस्तान के राष्ट्रपति के पद से तीस वर्ष बाद बाद इस्तीफ़ा दिया था।
नूरसुल्तान नज़रबायेव
नूरसुल्तान नज़रबायेव कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति हैं। वे 24 अप्रैल, 1990 से 19 मार्च, 2019 कजाखस्तान के राष्ट्रपति रहे।


10-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019 जारी की।
इस रिपोर्ट में देशों को आय, स्वतंत्रता, विश्वास, स्वस्थ जीवन, सामाजिक सहायता तथा दयालुता के आधार पर रैंकिंग दी गयी है। इस सूचकांक में 156 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
मुख्य बिंदु
इस सूचकांक में लगातार दूसरी बार फ़िनलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
फ़िनलैंड के बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड तथा नीदरलैंड को स्थान प्राप्त हुआ है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व भर में चिंता, उदासी तथा गुस्से जैसी नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले विश्व की औसत प्रसन्नता दर में कमी आई है।
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से किसी को भी टॉप 10 में स्थान नहीं मिल पाया।
इस सूचकांक में यूनाइटेड किंगडम को 15वां स्थान (पिछली बार 18 वां स्थान), जर्मनी को 17वां (पिछली बार 17वां स्थान) तथा अमेरिका को 19वां स्थान (पिछली बार 18वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
इस सूचकांक में जापान 58वें स्थान (पिछले वर्ष 54वां स्थान), रूस 68वें स्थान (पिछले वर्ष 59वां स्थान) तथा चीन को 93वां स्थान (पिछले वर्ष 86वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
भारत की रैंकिंग में भी गिरावट हुई है, पिछले वर्ष भारत को 133वां स्थान प्राप्त हुआ है, इस वर्ष भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है।

No comments:

Post a Comment

उत्तराखण्ड कुंड ठन्डे कुंड-: 1. पिथौरागढ़-: सूर्य कुंड (गौरी कुंड), नंदा कुंड 2. रुद्रप्रयाग-: नंदी कुंड 3. उत्तरकाशी-: देवकुंड 4. बागे...