Thursday, 4 April 2019

Uttrakhand gk 20 questions 46

1- उत्तराखंड में FL – 2 नीति का सम्बंध किस चीज से है ?

Ans–उत्तराखंड की शराब नीति से
तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए
 एफएल- 2 नीति लागू की थी। इसमें मंडी समितियों को शराब बेचने का अधिकार दिया गया था।
 यह नीति शुरू से ही विवादों में फंस गई थी। आम लोग इसके विरोध में उतर आए थे।
क्योंकि मार्केट में कुछ चुनिंदा ब्रांड ही उपलब्ध हो रहे थे। नामी ब्रांड की शराब दुकानों से गायब थी

2→ उत्तराखंड में किस मुख्यमंत्री ने पंचायतो में महिलाओं के लिए 50% स्थान आरक्षित किया ?
Ans– भुवन चन्द्र खंडूरी

3→ उत्तराखंड मंत्री परिषद् में मुख्य मंत्री सहित अधिकतम कितने सदस्य हो सकते है ?
Ans–12

4→ नैनीताल के कालाढूगी व रामगढ़ क्षेत्र में क्या धातु सर्वाधिक मिलती है?
– लोहा

5→ 1921 में उत्तराखंड की जनता ने किस स्थान पर “कुली बेगार” न देने की शपथं ली थी?
 Ans– बागेश्वर
(14 January 1921 को मकर सक्रांति के दिन उत्तरायणी के दिन इसी संगम स्थल पर
 बद्रीनाथ पाण्डे के नेतृत्व में कई हज़ारो आंदोलनकारियो ने अंग्रेजो की कई बेकार प्रथा से
सम्बंधित  रजिस्टर को इसी संगम में बहा दिया | इसी प्रथा के कारण कुली बेगार प्रथा का अंत हुआ
और इस आन्दोलन का सफल नेतृत्व करने में बद्रीनाथ पांडे को “कुर्मांचल केसरी” की उपाधि दी गयी थी |)

6 उत्तराखंड के किस नगर में विंटर लाईन कार्निवाल आयोजित होता है
 Ans– मसूरी ( दिसम्बर )
मसूरी से देहरादून शहर के आसमान में एक लंबी पीली लाइन यानी विंटर लाइन देखने
देश-विदेश से  सैलानी  आते हैं।

दुनिया में विंटर लाइन का नजारा सिर्फ दो जगह से ही देखा जा सकता है।
एक स्विट्जरलैंड और दूसरा मसूरी में। अक्तूबर महीने के दूसरे सप्ताह से लेकर
नवंबर आखिर तक मसूरी मालरोड से यह नजारा दिखाई देता है।

 7→ उत्तराखंड में अधिकांश कागज मिलें कहां स्थित हैं?
– ऊधम सिंह नगर में

8→ 2017 में उत्तराखंड के किन दो शहरों के बीच मुफ्त विमान सेवा शुरू की गयी
 Ans– देहरादून पिथौरागढ़

9→ नेशनल एकेडमी आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कहां स्थित है?
– मसूरी में

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी उद्देश्य सिविल सेवाओं के अधिकारियों को
प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित संस्थान है। इसके मुख्य दायित्व हैं-
अखिल भारतीय सेवाओं तथा केंद्रीय सेवाओं (समूह 'क') के सदस्यों को  प्रशिक्षण प्रदान करना ।
यह मसूरी (उत्तराखण्ड) में स्थित है।
इसकी स्थापना सन 1959 में आई.ए.एस. ट्रेनिंग स्कूल, दिल्ली तथा आई.ए.एस. स्टाफ
कॉलेज, शिमला को मिलाकर 'नैशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन' के रूप में हुई थी।

10→ उत्तराखंड में IIM कहाँ स्तिथ है
Ans– काशीपुर(स्थापना- जुलाई 2011)
यह प्रबंधन शिक्षा का उच्च श्रेणी का संस्थान है।
इन्हें सम्मिलित रूप से भारतीय प्रबंधन संस्थान कहा जाता है।


11-शूरगैन नामक त्यौहार किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है-
-जाड (इन्हें भोटिया जाड़ भी कहते है)

12-कुमाऊँ के चाणक्य नाम से प्रसिद्ध हर्ष देव जोशी को किस अन्य नाम से जाना जाता है
- विभीषण (यह संज्ञा इन्हें राहुल सांकृत्यायन ने दी)

13→ उत्तराखंड के किस स्थान पर कुमाऊ की पहली हार्ट केयर का लोकापर्ण किया गया
 Ans– अल्मोड़ा

14→ किस प्रसिद्ध तमिल कवि की 12 फुट लंबी पत्थर की मूर्ति का अनावरण हरिद्वार उत्तराखंड में हुआ ?
Ans–तिरुवल्लुवर

 15→ → ‘ डॉ. अनुमिता अग्रवाल को भारत शिक्षा रत्न पुरूस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में
नए प्रयोगों और शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोबल सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड ग्रोथ संस्था
द्वारा उन्है यह पुरूस्कार दिया गया। इसके अलावा यह पुरस्कार जीतने वाली
 वह एकमात्र उत्तराखंडी महिला है।

16-ब्रिटिश गढ़वाल की राजधानी कितने वर्ष तक श्रीनगर रही?
Ans-25 (1815-1840 तक)


17- पौढ़ी गढ़वाल को हिल स्टेशन घोषित किया गया?
 Ans-1992

18-राज्य में नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?
 – मार्च 2003 में
(सबसे पहली औद्योगिक नीति जुलाई 2001 में बनाई गई थी)

19-उत्तराखंड के किस स्थान में फल संरक्षक केंद्र स्थित है
 - रामगढ़ (नैनीताल)

 20-विश्वस्तरीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान कहाँ अवस्थित है?
– मुक्तेश्वर में (नैनीताल)
(स्थापना-डॉ अल्फर्ड लिंगार्ड ने 1893 में)
इस सेंटर ने मुर्गियों के रानीखेत रोग के टीके की खोज की!




1-देहरादून में सर्वप्रथम तार सेवा का प्रारम्भ कब हुआ ?
2- शिक्षको के लिए शैलेष मटियानी पुरूस्कार की शुरुवात कब की गयी =
3- कंडाली त्यौहार उत्तराखंड के कौन से जिले में मनाया जाता है =
4- शारदा नहर प्रणाली का निर्माण शारदा या काली नदी पर कब हुआ था।
5-प्राचीन स्थान दारुक वन किसे कहा गया है

6-किसान रत्न सम्मान पुरस्कार कब से शुरू किया गया।
7-बालखिला पर्वत स्थित है ?
8-गोरखा शासन में मिझारी कर लगाया जाता था?
9-गोरखा शासन में मिझारी कर लगाया जाता था?
10-किस नदी का वर्णन प्राचीन ग्रन्थों में सुषमा नाम से किया गया है
11- किस पोधे को दारुहरिद्रा या जरिश्क भी कहा जाता है
12- उत्तराखंड में नहर का लघुरूप है






1-देहरादून में सर्वप्रथम तार सेवा का प्रारम्भ कब हुआ ?
= 1865 ई0 में
2- शिक्षको के लिए शैलेष मटियानी पुरूस्कार की शुरुवात कब की गयी =
=2009 से
3- कंडाली त्यौहार उत्तराखंड के कौन से जिले में मनाया जाता है =
=पिथौरागढ़
4- शारदा नहर प्रणाली का निर्माण शारदा या काली नदी पर कब हुआ था।
Ans-1928
5-प्राचीन स्थान दारुक वन किसे कहा गया है― जागेश्वर

6-किसान रत्न सम्मान पुरस्कार कब से शुरू किया गया। Ans2010
7-बालखिला पर्वत स्थित है -उत्तरकाशी
8-गोरखा शासन में मिझारी कर लगाया जाता था― जागर गाने वाले ब्राह्मणों और शिल्पकारों पर
9-गोरखा शासन में मिझारी कर लगाया जाता था?
― जागर गाने वाले ब्राह्मणों और शिल्पकारों पर
10-किस नदी का वर्णन प्राचीन ग्रन्थों में सुषमा नाम से किया गया है― रामगंगा

11- किस पोधे को दारुहरिद्रा या जरिश्क भी कहा जाता है Ansक़िलमोडा
12- उत्तराखंड में नहर का लघुरूप है
 गूल


No comments:

Post a Comment

उत्तराखण्ड कुंड ठन्डे कुंड-: 1. पिथौरागढ़-: सूर्य कुंड (गौरी कुंड), नंदा कुंड 2. रुद्रप्रयाग-: नंदी कुंड 3. उत्तरकाशी-: देवकुंड 4. बागे...