Tuesday, 23 April 2019

उत्तराखंड के भूगोल संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न-

उत्तराखंड के भूगोल संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर  –



1. उत्तराखंड का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है ?
 – 53,483 वर्ग किलोमीटर

2. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का पर्वतीय भाग कितना है ?
 – 86.07% (46,035 वर्ग किमी.)

3. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का मैदानी भाग कितना है ?
– 13.93% (7,448 वर्ग किमी.)

4. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कुमाऊँ मण्डल में कितना भाग है ?
– 33% (21,035 वर्ग किमी.)

5. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का गढ़वाल मण्डल में कितना भाग है ?
 – 67% (32,448 वर्ग किमी.)



6. उत्तराखण्ड राज्य का क्षेत्रफल के अनुसार देश में कौन सा स्थान है?
 – अट्ठारहवाँ

7. उत्तराखण्ड का आकर कैसा है ?
– आयताकार

8. उत्तराखण्ड की अक्षांशीय स्थिति क्या है ?
 – उत्तरीय अक्षांश में 28⁰43’ से 31⁰27’ तक

9. उत्तराखण्ड की देशांतरीय स्थिति क्या है ?
 – पूर्वी देशांतर में 77⁰34’ से 81⁰02’ तक

10. उत्तराखण्ड राज्य की कुल लम्बाई (पूर्व से पश्चिम) कितनी है ?
 – 358 किमी.

11. उत्तराखण्ड राज्य की कुल चौडाई (उत्तर से दक्षिण) कितनी है ?
– 320 किमी.

12. उत्तराखण्ड के पूर्व में कौन–सा जनपद है ?
– पिथौरागढ़

13. उत्तराखण्ड के पश्चिम में कौन–सा जनपद है ?
 – देहरादून

14. उत्तराखण्ड के उत्तर में कौन–सा जनपद है ?
 – उत्तरकाशी

15. उत्तराखण्ड के दक्षिण में कौन–सा जनपद है ?
– उधमसिंह नगर

16. उत्तराखण्ड की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कितनी है ?
 – 625 किमी.

17. उत्तराखण्ड कितने देशो से अपनी सीमा रेखा सांझा करता है ?
– 2 (चीन( तिब्बत), नेपाल)

18. उत्तराखण्ड सबसे ज्यादा किस देश से अपनी सीमा रेखा साँझा करता है ?
– चीन (350 किमी.)

19. उत्तराखण्ड नेपाल से कितनी सीमा रेखा को साझा करता है ?
– 275 किमी.

20. राज्य के पूर्व में कौन–सी अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा है?
– नेपाल

21. राज्य के उत्तर में कौन–सी अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा है ?
 – चीन

22. उत्तराखण्ड राज्य से कितने राज्यों की सीमा रेखा लगी हुई है ?
 – 2 (उत्तर प्रदेश व हिमाँचल प्रदेश)

23. अंतराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श करने वाले जिलों की संख्या कितनी है?
– 5 (पिथौरागढ़, चम्पावत, उधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी)

24. तिब्बत (चीन) की सीमा को स्पर्श करने वाले जनपदों की संख्या कितनी है ?
 – 3  (पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी)

25. नेपाल की सीमा को स्पर्श करने वाले जनपदों की संख्या कितनी है ?
 – 3  (पिथौरागढ़, चम्पावत और उधमसिंह नगर)

26. उत्तराखण्ड का वह जनपद जिसे दो देशों की सीमा स्पर्श करती है?
– पिथौरागढ़ (नेपाल व तिब्बत (चीन))

27. सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा वाला जनपद कौन–सा है?
 – पिथौरागढ़ (नेपाल व तिब्बत (चीन))

28. उत्तर प्रदेश से कितने जनपदों की सीमा लगी हुई है ?
 – 5 (उधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून)

29. हिमाँचल प्रदेश से कितने जनपदों की सीमा लगी हुई है ?
– 2 (देहरादून व उत्तरकाशी)

30. उत्तराखण्ड के कितने जनपदों की सीमा रेखा दूसरे राज्यों को स्पर्श करते है ?
 – 6 (उधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी)

31. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा किस जनपद की सीमा रेखा स्पर्श करती है ?
 – उधमसिंह नगर

32. उत्तर प्रदेश से सबसे कम किस जनपद की सीमा रेखा स्पर्श करती है ?
 – नैनीताल

33. उत्तराखण्ड का वह कौनसा जनपद है, जो सबसे ज्यादा जनपदो से घिरा हुआ है ?
– पौड़ी गढ़वाल (7 जनपदो से हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल)

34. सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जपनद कौनसा है ?
– देहरादून (उत्तरप्रदेश व हिमाँचल को)

35. उत्तराखण्ड की कितने धरातलीय विन्यास के आधार पर कितने क्षेत्रों में बाँटा जा सकता है ?
– 8 (शिवालिक क्षेत्र, ट्रांस हिमालयी क्षेत्र, लघु हिमालयी क्षेत्र, वृहत हिमालयी क्षेत्र,
 दून क्षेत्र, तराई क्षेत्र, भाबर क्षेत्र, गंगा का मैदानी क्षेत्र)

36. किस क्षेत्र में पाताल तौड़ कुएं मिलते है ?
 – तराई क्षेत्र में

37. उत्तराखण्ड में अधिकांश पर्यटन स्थल किस क्षेत्र में स्थित है ?
– शिवालिक क्षेत्र में

38. मसूरी की पहाड़िया किस क्षेत्र में स्थित है ?
 – मध्य हिमालयी क्षेत्र में

39. उत्तराखण्ड की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?
 – नंदादेवी पश्चिमी (7817 मी.)

40. फूलों की घाटी किस क्षेत्र में स्थित है ?
– बृहत हिमालय क्षेत्र में

41. उत्तराखण्ड में विंटर लाइन नामक प्राकृति घटना कहा होती है ?
– मसूरी

42. उत्तराखण्ड को प्रभावित करने वाले प्राकृति आपदाएं कौनसी है ?
– भूस्खलन, बादल फटना, भूकम्प, बाढ़ और वन अग्नि

43. राज्य को प्रभावित करने वाली सबसे ज्यादा आपदा कौन सी है ?
– भूस्खलन व बाढ़

44. उत्तराखण्ड भूकम्प के कौन से ज़ोन में है ?
 – जोन 4 व 5

45. संवेदनशील जोन-4 में कौन–कौन से क्षेत्र है ?
 – देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और उधमसिंह नगर

46. अतिसंवेदनशील जोन-5 में कौन–कौन से क्षेत्र है ?
 – पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग

47. केदार व मंदाकिनी घाटी में आपदा कब आई थी ?
– 16 – 17 जून 2013

48. केदार व मंदाकिनी घाटी के आपदा में सेना द्वारा राहत कार्य के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया ?
– ऑपरेशन सूर्य हॉप

49. उत्तराखण्ड में SDRF का गठन कब हुआ ?
– 9 अक्टूबर, 2013

50. उत्तराखंड में कितने जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा न तो किसी देश
और न किसी राज्य को स्पर्श करती है?
- 4 जिले (टिहरी,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर और अल्मोड़ा)

No comments:

Post a Comment

उत्तराखण्ड कुंड ठन्डे कुंड-: 1. पिथौरागढ़-: सूर्य कुंड (गौरी कुंड), नंदा कुंड 2. रुद्रप्रयाग-: नंदी कुंड 3. उत्तरकाशी-: देवकुंड 4. बागे...