Sunday, 31 March 2019

Uttrakhand gk most important questions part 44

1-आमतौर से, हरिद्वार में कुंभ मेले की समयावधि मानी जाती है
 Ans– मकरसंक्रांति से वैशाखी तक

2- हिलजात्रा लोक – नाट्य का केंद्रीय पात्र कौन है ? –
Ans– लाखियाभुत

 पिथौरागढ़ के सर्वप्रथम कुमौड़ गाँव में ‘हिलजात्रा’ के नाम से उत्सव मनाया.
तब से लेकर आज तक यह प्रतिवर्ष भादो मास में गौरा महोत्सव पर्व के
आठ दिन बाद मनाई जाती है।  इस उत्सव का आरम्भ और समापन
बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया जाता है।
कुमौड़ के अतिरिक्त भी जिले के कई अन्य गांवों, यथा- अस्कोट और देवलथल
में भी इस पर्व को मनाया जाता है किन्तु लखिया भूत के पात्र का प्रदर्शन केवल
कुमौड़ गाँव और देवलथल के उड़ई गांव में ही किया जाता है।

3→ औली किस खेल के लिए प्रसिद्द है ?
Ans– स्कीइंग
औली (चमोली) भारत  में शीतकालीन खेलों के लिये प्रसिद्ध है।

4→ “तुरी और रणसिंगा” किस प्रकार के वाधयंत्र है?
Ans– सुषिरबाध

5→ उत्तराखण्ड की लोक कला “अल्पना” के लिए प्रचलित शब्द है ?
Ans– ऐपण (पहाड़ी रंगोली)


6→ देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे दिया जाता है ? Ans– कोच को
हरी सिंह थापा (मुक्केबाजी)-2013


7→ भिलंगना किस नदी की सहायक नदी है ?
Ans– भागीरथी

 8→ उत्तराखण्ड का कौन सा भाग वर्षाऋतु में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है?
Ans– बाह्य हिमालय या शिवालिक क्षेत्र
उत्तराखंड में सबसे अधिक वर्षा नरेंद्रनगर में होती है-318.0 औसत

9→ गन्ना उत्तराखण्ड की कैसी फसल है ?
Ans– नकदी फसल

10→ कौन सी फसल उत्तराखण्ड में कुल जोत के अधिकांश भाग में बोई जाती है ?
Ans– गेहूँ

11→ दलित मजदूर किसान पार्टी(1984 में) बनाई गई-
Ans हेववती नन्दन बहुगुणा द्वारा(धरतीपुत्र)


12→ जी. बी. पंत कृषि एवं प्रधोयौगिकी विश्वविध्यालय को
गोविन्द पंत की याद में नामकरण किया गया –
 Ans– सन 1972 में(स्थापना- 1960 में पंतनगर,हरितक्रांति की जन्मस्थली)

13→ पाथा क्या है ?
 Ans– अनाज की मात्रा मापने का एक पारम्परिक बर्तन


14-उरारी क्या है-?
- थारू जनजाति में तलाक को कहा कहा जाता है

15-गढ़वाली पाखाणा किसकी रचना है-?
 शलिग्राम वैष्णव की

16-खेत पर्वत किस जिले में है-
 -टिहरी( इस पर्वत पर परियो का वास है ऐसा लोगो का मानना है)

17-ब्रिटिश गढ़वाल में तहसीलदार के कार्यो को सुचारू रूप
से चलाने के लिये किस अधिकारी की नियुक्ति की जाती थी-
कानूनगो

18-चंद काल मे डोटी प्रदेश किस क्षेत्र को कहते थे
- नेपाल

19-गोरखाओं द्वारा उत्तराखण्ड आक्रमण के समय नेपाल का राजा कौन था-?
- रनबहादुरशाह

20-कत्यूरियों के समय मे मंदिर की भूमि कहलाती थी-
-विश्नुप्रीति(VishnuPriti)





1-उत्तराखण्ड राज्य निर्माण बिल को अपनी स्वीकृति देने वाले भारत के राष्ट्रपति थे ? –
2→ गठन के आधार पर उत्तराखण्ड है ?
3→ उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायधीश जो भारत के मुख्य न्यायाधीश भी बने
4→ उत्तराखण्ड में राज्य सभा सदस्यों की संख्या है ?
5→ उत्तराखण्ड में “गंगा गाय महिला डेयरी” योजना लागू की गयी
6→ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
7- शंकर गुफा कहाँ है-








उत्तराखण्ड राज्य निर्माण बिल को अपनी स्वीकृति देने वाले भारत के राष्ट्रपति थे ? –
Ans– के. आर. नारायण
→ गठन के आधार पर उत्तराखण्ड है ? Ans– भारतीय संघ का 27वां राज्य
→ उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायधीश जो भारत के मुख्य न्यायाधीश भी बने Ans– न्यायमूर्ति बारिन घोष
→ उत्तराखण्ड में राज्य सभा सदस्यों की संख्या है ? Ans– 3
→ उत्तराखण्ड में “गंगा गाय महिला डेयरी” योजना लागू की गयी Ans– हरीश रावत द्वारा
→ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? –
Ans– एन. पी. नवानी

0शंकर गुफा कहाँ है-
देवप्रयाग में (जबकि शंकर मठ श्रीनगर(पौड़ी) में है

Saturday, 30 March 2019

उत्तराखंड में वर्तमान कौन क्या ?

1-कौन मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंगों में सम्मिलित है? –
-केदारनाथ
2- गंगाद्वार के नाम से किस शहर को जाना जाता है –
-हरिद्वार
3-गढ़रत्न सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?
 –पर्यावरण क्षेत्र में
4-गढ़वाल पेंटिंग के लेखक ?
–मुकन्दी लाल
5-गढ़वाल राज्य की नीव डालने वाले प्रथम राजा कोन थे?
–अजयपाल

6-देहरादून में आरबीआई की शाखा ​कब स्थापित की गई?
–30 जून 2006 में

7-टिफिन टॉप स्थित है –
-नैनीताल
8-टिहरी जलाशय (स्वामी रामतीर्थ सागर) का क्षेत्रफल कितना है?
–42 वर्ग किमी
9-टिहरी परियोजना में सहयोग हेतु रूस से समझौता कब किया गया?
–1986

10- उत्तराखंड राज्य मे पहली डीजीपी महिला कौन थी ?
–कंचन चौधरी भट्टाचार्य











Q :1 वर्तमान में राज्य के मुख्य न्यायाधीश कौन है?
A के0 एम0 जोसेफ
B एस0 एच0 कपाडिया
C वी.एस.सिरपुरकर
D जस्टिस रमेश रंगनाथन

Q :2 वर्तमान में राज्य के राज्यपाल कौन है?
A बी एल जोशी
B मारग्रेट अल्वा
C कृष्णकांत पॉल
D श्रीमती बेबी रानी मौर्य

Q :3 वर्तमान में राज्य के विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता कौन है?
A प्रीतम सिंह
B राजकुमार
C करन महरा
D इंदिरा हृदयेश

Q :4 वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव कौन है?
A एस. रामास्वामी
B सी.एस. राजन
C शैलेश बगोली
D उत्पल कुमार सिंह

Q :5 वर्तमान में राज्य के विधानसभा अध्यक्ष कौन है?
A राजेंद्र अग्रवाल
B हरबंश कपूर
C प्रेमचंद अग्रवाल
D अजय भट्ट

Q :6 वर्तमान में राज्य के विधानसभा उपाध्यक्ष कौन है?
A राजेन्द्र सिंह भण्डारी
B रघुनाथ सिंह चौहान
C सुरेन्द्र सिंह जीना
D ललित के.पवार


Q :7 वर्तमान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कौन है?
A जी0 एस0 नेगी
B डी0 पी0 जोशी
C आनंद सिंह रावत
D एस0 के0 बिष्ट

Q :8 उत्तराखंड महिला आयोग का अध्यक्ष कौन है?
A विजय बर्थवाल
B सरोजनी कैंत्यूरा
C रमिंद्री मंद्रवाल
D सरोजनी नेगी


Q :9 वर्तमान में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है?
A अंजना नौटियाल
B हेमलता ढौंडियाल
C जगदीश भल्ला
D प्रकाश भट्ट

Q :10 उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
A आर0 बी0 एस0 रावत
 B महेश चंद्र
C एस0 राजू
D बी.एल.चौधरी

Q :11 वर्तमान में राज्य के कृषि मंत्री कौन है?
A सुरेश गुप्ता
B सुबोध उनियाल
C मदन कौशिक
D सुरेश उनियाल

Q :12 वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?
A प्रकाश पन्त
B सुबोध उनियाल
C अरविंद पांडे
D मदन कौशिक

Q :13 वर्तमान में राज्य के महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कौन है?
A रेखा आर्य
B डा हरक सिंह रावत
C सुबोध उनियाल
D अरविंद पांडे

Q :14 वर्तमान में उत्तराखंड के पर्यावरण मंत्री कौन हैं ?
A रेखा आर्य
B हरक सिंह रावत
C सुबोध उनियाल
D अरविंद पांडे

Q :15 वर्तमान में राज्य का सूचना आयुक्त का प्रमुख कौन है?
A शत्रुघन सिंह
B राजेन्द्र कोठियाल
C कल्याण सिंह रावत
D सुरेन्द्र शर्मा

Q :16 वर्तमान में राज्य के पर्यटन मंत्री कौन है?
A डा धन सिंह रावत
B मदन कौशिक
C प्रकाश पंत
D सतपाल महाराज

Q :17 वर्तमान में राज्य के ऊर्जा मंत्री कौन है?
A रेखा आर्या
B त्रिवेन्द्र सिंह रावत
C सतपाल महाराज
D हरक सिंह रावत

Q :18 वर्तमान में राज्य के मुख्य आयकर आयुक्त कौन है?
A प्रमोद कुमार गुप्ता
B रेखा अग्रवाल
C रामलुभाया
D इनमे से कोई नहीं

Q :19 वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा के एंग्लो इंडियन सदस्य कौन है?
A जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन
B आरवी गार्डनर
 C केरन हैल्टन
D इनमे से कोई नहीं

Q :20 वर्तमान में राज्य के शहरी विकास मंत्री कौन है?
A सुबोध उनियाल
B अरविंद पांडे
C यशपाल आर्य
D मदन कौशिक

Q :21 उत्तराखंड सरकार में वर्तमान में पचायती राज मंत्री कौन है?
A अरविंद पांडे
B सतपाल महाराज
C रेखा आर्य
D डा हरक सिंह रावत

Q :22 उत्तराखंड राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौन है
A सुमन शर्मा
B राधा रतूडी
C ज्योति रावत
D राधा राणा









Q :1 वर्तमान में राज्य के मुख्य न्यायाधीश कौन है?
A के0 एम0 जोसेफ
B एस0 एच0 कपाडिया
C वी.एस.सिरपुरकर
D जस्टिस रमेश रंगनाथन
Answer : D जस्टिस रमेश रंगनाथन

Q :2 वर्तमान में राज्य के राज्यपाल कौन है?
A बी एल जोशी
B मारग्रेट अल्वा
C कृष्णकांत पॉल
D श्रीमती बेबी रानी मौर्य

D श्रीमती बेबी रानी मौर्य

Q :3 वर्तमान में राज्य के विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता कौन है?
A प्रीतम सिंह
B राजकुमार
C करन महरा
D इंदिरा हृदयेश
Answer : D इंदिरा हृदयेश
Q :4 वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव कौन है?
A एस. रामास्वामी
B सी.एस. राजन
C शैलेश बगोली
D उत्पल कुमार सिंह
Answer : D उत्पल कुमार सिंह

Q :5 वर्तमान में राज्य के विधानसभा अध्यक्ष कौन है?
A राजेंद्र अग्रवाल
B हरबंश कपूर
C प्रेमचंद अग्रवाल
D अजय भट्ट
Answer : C प्रेमचंद अग्रवाल
Q :6 वर्तमान में राज्य के विधानसभा उपाध्यक्ष कौन है?
A राजेन्द्र सिंह भण्डारी
B रघुनाथ सिंह चौहान
C सुरेन्द्र सिंह जीना
D ललित के.पवार
Answer : B रघुनाथ सिंह चौहान

Q :7 वर्तमान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कौन है?
A जी0 एस0 नेगी
B डी0 पी0 जोशी
C आनंद सिंह रावत
D एस0 के0 बिष्ट
Answer : C आनंद सिंह रावत
Q :8 उत्तराखंड महिला आयोग का अध्यक्ष कौन है?
A विजय बर्थवाल
B सरोजनी कैंत्यूरा
C रमिंद्री मंद्रवाल
D सरोजनी नेगी
Answer : A विजय बर्थवाल

Q :9 वर्तमान में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है?
A अंजना नौटियाल
B हेमलता ढौंडियाल
C जगदीश भल्ला
D प्रकाश भट्ट
Answer : C जगदीश भल्ला
Q :10 उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
A आर0 बी0 एस0 रावत
 B महेश चंद्र
C एस0 राजू
D बी.एल.चौधरी
Answer : C एस0 राजू
Q :11 वर्तमान में राज्य के कृषि मंत्री कौन है?
A सुरेश गुप्ता
B सुबोध उनियाल
C मदन कौशिक
D सुरेश उनियाल
Answer : B सुबोध उनियाल
Q :12 वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?
A प्रकाश पन्त
B सुबोध उनियाल
C अरविंद पांडे
D मदन कौशिक
Answer : C अरविंद पांडे
Q :13 वर्तमान में राज्य के महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कौन है?
A रेखा आर्य
B डा हरक सिंह रावत
C सुबोध उनियाल
D अरविंद पांडे
Answer : A रेखा आर्य
Q :14 वर्तमान में उत्तराखंड के पर्यावरण मंत्री कौन हैं ?
A रेखा आर्य
B हरक सिंह रावत
C सुबोध उनियाल
D अरविंद पांडे
Answer : B हरक सिंह रावत
Q :15 वर्तमान में राज्य का सूचना आयुक्त का प्रमुख कौन है?
A शत्रुघन सिंह
B राजेन्द्र कोठियाल
C कल्याण सिंह रावत
D सुरेन्द्र शर्मा
Answer : A शत्रुघन सिंह
Q :16 वर्तमान में राज्य के पर्यटन मंत्री कौन है?
A डा धन सिंह रावत
B मदन कौशिक
C प्रकाश पंत
D सतपाल महाराज
Answer : D सतपाल महाराज
Q :17 वर्तमान में राज्य के ऊर्जा मंत्री कौन है?
A रेखा आर्या
B त्रिवेन्द्र सिंह रावत
C सतपाल महाराज
D हरक सिंह रावत
Answer : B त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Q :18 वर्तमान में राज्य के मुख्य आयकर आयुक्त कौन है?
A प्रमोद कुमार गुप्ता
B रेखा अग्रवाल
C रामलुभाया
D इनमे से कोई नहीं
Answer : A प्रमोद कुमार गुप्ता
Q :19 वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा के एंग्लो इंडियन सदस्य कौन है?
A जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन
B आरवी गार्डनर
 C केरन हैल्टन
D इनमे से कोई नहीं
Answer : A जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन
Q :20 वर्तमान में राज्य के शहरी विकास मंत्री कौन है?
A सुबोध उनियाल
B अरविंद पांडे
C यशपाल आर्य
D मदन कौशिक
Answer : D मदन कौशिक
Q :21 उत्तराखंड सरकार में वर्तमान में पचायती राज मंत्री कौन है?
A अरविंद पांडे
B सतपाल महाराज
C रेखा आर्य
D डा हरक सिंह रावत
Answer : A अरविंद पांडे
Q :22 उत्तराखंड राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौन है
A सुमन शर्मा
B राधा रतूडी
C ज्योति रावत
D राधा राणा
Answer : B राधा रतूडी


Thursday, 28 March 2019

1. हाल ही में भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिशन को क्या नाम दिया गया था?
उत्तर – मिशन शक्ति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रकट किया कि भारत ने अपनी पहली एंटी-सैटेलाइट मिसाइल ने अन्तरिक्ष में उपग्रह को सफलतापूर्वक नष्ट किया है।
इस मिशन को “मिशन शक्ति” नाम दिया गया है। इस मिशन में मिसाइल ने पृथ्वी की निम्न कक्षा में सैटेलाइट को नष्ट किया।
यह कार्य लांच के केवल तीन मिनट बाद ही पूरा कर लिया गया। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस मिशन का नेतृत्व रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया।
टारगेट सैटेलाइट 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रहा था।

यह बेहद जटिल मिशन था, गौरतलब है कि मिसाइल ने तीव्र गति तथा उत्तम सटीकता से अपने लक्ष्य को ध्वस्त किया।
भारत अन्तरिक्ष में सैटलाइट को मार गिराने वाले विश्व का चौथा देश है, अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही यह कारनामा कर पाए हैं।

2. करमबीर सिंह होंगे भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख

करमबीर सिंह भारतीय नौसेना को अगले प्रमुख होंगे, वे एडमिरल सुनील लाम्बा का स्थान लेंगे। एडमिरल सुनील लाम्बा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में वाईस एडमिरल करमबीर सिंह पूर्वी नौसैनिक कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत्त हैं।
भारतीय नौसेना


3. लीलाधर जगूड़ी ने जीता व्यास सम्मान 2018


हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी ने व्यास सम्मान 2018 जीता, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए दिया जा रहा है।
लीलाधर जगूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
व्यास सम्मान
व्यास सम्मान एक प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 4 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए साहित्यिक कार्य हिंदी भाषा में होना चाहिए तथा इसका प्रकाशन पिछले 10 वर्ष में होना चाहिए।

4. हाल ही में किस भारतीय को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर – रामनाथ कोविंद
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर ऑफ़ द किंग ऑफ़ तोमिस्लाव से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी क्रोएशिया यात्रा के दौरान दिया गया, उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिये यह सम्मान दिया गया है।
क्रोएशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर ऑफ़ द किंग ऑफ़ तोमिस्लाव राष्ट्रप्रमुखों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
इसकी राजधानी ज़ाग्रेब है।
क्रोएशिया एक गणराज्य है, यह यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र, कौसिल ऑफ़ यूरोप, नाटो, विश्व व्यापार संघठन तथा यूनियन ऑफ द मेडिटरेनीयन का हिस्सा है।

5. विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब किस शहर में खुला?
उत्तर – दुबई
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल पार्क में विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब खुला। यह रीसाइक्लिंग फैसिलिटी 2,80,000 वर्ग फीट क्षेत्र पर फैली हुई है। इस पर 5 मिलियन डॉलर का व्यय किया गया है।
यह फैसिलिटी प्रतिवर्ष 1,00,000 टन कचरे का निपटान कर सकती है।

6. एम. आर. कुमार को LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया

एम. आर. कुमार को LIC का चेयरमैन नियुक्त किया गया।  एम. आर. कुमार वर्तमान में LIC की नार्थ जोन के जोनल मेनेजर पद पर कार्यरत्त हैं। वे LIC के चेयरमैन के पद पर पांच वर्ष तक कार्य करेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना 1 सितम्बर, 1956 को की गयी थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है।  है। यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, इसकी परिसंपत्ति का कुल मूल्य 25,29,390 करोड़ रुपये है।

7. हाल ही में आशिता का निधन हुआ, वे किस भाषा की प्रमुख लेखिका थीं?
उत्तर – मलयालम
आशिता मलयालम भाषा की प्रमुख लेखिका थीं। हाल ही में उनका निधन केरल में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों व कविताओं के माध्यम से महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया।

8. विंग कमांडर अभिनन्दन को भगवान् महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा


भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन  को पहले भगवान् महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, इस पुरस्कार की स्थापना अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासमिति ने की है।
इस पुरस्कार के विजेता को 2.51 लाख रुपये, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार विंग कमांडर अभिनन्दन को 17 अप्रैल को दिया जायेगा।
विंग कमांडर अभिनन्दन भारतीय वायुसेना में कार्यरत्त हैं, वे हाल ही में सुर्ख़ियों में आये हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के पश्चात् भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में घुसपेठ करने का प्रयास किया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को रोकने के लिए विंग कमांडर अभिनन्दन को मिग-21 लड़ाकू विमान में भेजा गया। विंग कमांडर अभिनन्दन ने बेहद पुराने मिग 21 लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के आधुनिक लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया, इस दौरान अभिनन्दन भी दुर्घटना का शिकार हो गये और उनका विमान पाक-अधिकृत कश्मीर में जा गिरा। उन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किया गया, परन्तु बाद में उन्हें भारत को सौंपा गया था।



9 -कजाखस्तान ने राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा

कजाखस्तान ने हाल ही में राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के नाम पर “नूरसुल्तान” कर दिया है। इसकी घोषणा हाल ही में नए राष्ट्रपति कैसिम जोमार्त तोकायेव ने की। इस नाम परिवर्तन को कजाखस्तान की संसद ने मंज़ूरी दे दी है। हाल ही में नूरसुल्तान नज़रबायेव ने कजाखस्तान के राष्ट्रपति के पद से तीस वर्ष बाद बाद इस्तीफ़ा दिया था।
नूरसुल्तान नज़रबायेव
नूरसुल्तान नज़रबायेव कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति हैं। वे 24 अप्रैल, 1990 से 19 मार्च, 2019 कजाखस्तान के राष्ट्रपति रहे।


10-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019 जारी की।
इस रिपोर्ट में देशों को आय, स्वतंत्रता, विश्वास, स्वस्थ जीवन, सामाजिक सहायता तथा दयालुता के आधार पर रैंकिंग दी गयी है। इस सूचकांक में 156 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
मुख्य बिंदु
इस सूचकांक में लगातार दूसरी बार फ़िनलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
फ़िनलैंड के बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड तथा नीदरलैंड को स्थान प्राप्त हुआ है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व भर में चिंता, उदासी तथा गुस्से जैसी नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले विश्व की औसत प्रसन्नता दर में कमी आई है।
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से किसी को भी टॉप 10 में स्थान नहीं मिल पाया।
इस सूचकांक में यूनाइटेड किंगडम को 15वां स्थान (पिछली बार 18 वां स्थान), जर्मनी को 17वां (पिछली बार 17वां स्थान) तथा अमेरिका को 19वां स्थान (पिछली बार 18वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
इस सूचकांक में जापान 58वें स्थान (पिछले वर्ष 54वां स्थान), रूस 68वें स्थान (पिछले वर्ष 59वां स्थान) तथा चीन को 93वां स्थान (पिछले वर्ष 86वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
भारत की रैंकिंग में भी गिरावट हुई है, पिछले वर्ष भारत को 133वां स्थान प्राप्त हुआ है, इस वर्ष भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Wednesday, 27 March 2019

Filmfare Awards 2019:

Filmfare Awards 2019:
 जानिए विजेताओं की पूरी सूची


बॉलीवुड फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 हाल ही में मुंबई में प्रदान किये गये. यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में दिए गये हैं. इस वर्ष फिल्म ‘राज़ी’ के लिए आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, वहीं रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया.

64वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की सूची

1.    बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणबीर कपूर (संजू)

2.    बेस्ट एक्टर (महिला) - आलिया भट्ट (राज़ी)

3.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणवीर सिंह(पद्मावत), आयुष्मान खुराना (अँधाधुन)

4.    बेस्ट डायरेक्टर - मेघना गुलज़ार (राज़ी)

5.    क्रिटिक्स कैटेगरी बेस्ट एक्टर (महिला) - नीना गुप्ता (बधाई हो )

6.    पॉपुलर च्वायस कैटेगरी बेस्ट फिल्म - राज़ी

7.    बेस्ट स्टोरी - अनुभव सिन्हा (मुल्क)

8.    बेस्ट स्क्रीनप्ले - अंधाधुन

9.     बेस्ट डायलॉग - बधाई हो

10.    क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म - अँधाधुन

11.    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (महिला) - सुरेखा सिकरी (बधाई हो)

12.    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल - विक्की कौशल (संजू) गजराज राव (बधाई हो)

13.    बेस्ट डेब्यू (पुरुष) - ईशान खट्टर (बियाण्ड द क्लाउड्स)

14.    बेस्ट डेब्यू (महिला) - सारा अली खान (केदारनाथ)

15.    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अमर कौशिक (स्त्री )

16.    बेस्ट प्लेबैक (पुरुष) - अरिजीत सिंह (राज़ी)

17.    सर्वश्रेष्ठ गीतकार – गुलज़ार (राज़ी)

18.    बेस्ट प्लेबैक (महिला) - श्रेया घोषाल

19.    बेस्ट बैकग्राउड स्कोर - डेनियल जॉर्ज (अँधाधुन)

20.    बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - पंकज कुमार (तुम्बाड)

21.    बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (ज़ीरो)

22.    बेस्ट कोरियोग्राफी - कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर (पद्मावत)

23.    बेस्ट कॉस्टयूम - शीतल शर्मा (मंटो)

24.    बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव (तुम्बाड)

फिल्मफेयर अवार्ड्स पृष्ठभूमि

फिल्मफेयर पुरस्कार . इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी.

21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पाँच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा ज़मीन को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा ज़मीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था.

Saturday, 23 March 2019

उत्तराखण्ड में रहने वाली जनजातियाँ

भारत की कुल जनगणना में आदिवासी 8.61% है।
भारत में 427 अनुसूचित जनजातियों हैं।
अधिकांश भारतीय कबीलों का निवास वनों में है और वे वन्य प्राकृतिक साधनों पर ही निर्भर करते हैं।
जनजाति वास्‍तव में भारत के आदिवासियों के लिए इस्‍तेमाल होने वाला एक वैधानिक पद है। भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति पद का प्रयोग हुआ है और इनके लिए विशेष प्रावधान लागू किये गए हैं।

उत्तराखण्ड में रहने वाली भोटिया, थारू, जौनसारी,बुक्शा एंव राजी जनजातियों  को वर्ष 1967 में अनुसूचित जनजाति घोषित किया गया था। ये पाॅच जनजातियों मे बुक्सा एवं राजी जनजाति आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से अन्य जनजातियों की अपेक्षा काफी निर्धन एवं पिछड़ी होने के कारण उन्हें आदिम जनजाति समूह की श्रेणी में रखा गया है।
जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार
प्रदेश की कुल जनसंख्या
1,00,86,292
अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या
2,91,903  (2.9%)
बी.पी.एल. परिवारो के अनुसूचित जनजतियों की जनसंख्या
26,295
लिंगानुपात-963
इस 5 जनजातियों में सबसे अधिक जनसँख्या थारू एवं सबसे कम राजी जनजाति की है। 2001 की जनगणना के अनुसार राजी 682 तथा थारू 82,790 जनसँख्या उत्तराखंड में निवास करती है।

जनजातियों में सबसे अधिक जनसँख्या उधम सिंह नगर( 1,23,037) और सबसे कम जनसँख्या  रुद्रप्रयाग (386) में हैं।
% के अनुसार सबसे अधिक उधम सिंह नगर( 7.46%) और सबसे कम टिहरी (0.14%) में है।
साक्षरता- 73.9%( महिला-62.5, पुरुष- 83.8%)
आरक्षण- संविधान के अनुछेद 332 के अनुसार, राज्य की 70 विधानसभा शीटों में 2 शीट st के लिए आरक्षित है। एक चकरोता( देहरादून) दूसरी नानकमत्ता (उ सी नगर)
इसके अलावा राजकीय सेवा,शिक्षण संस्थाओं,निगमो इन सभी में 4 % आरक्षण की व्यवस्था है।

आरक्षण

अनुच्‍छेद 243घ
पंचायतों में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का उपबंध करता है।
अनुच्‍छेद 330
लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का उपबंध करता है।
अनुच्‍छेद 332
विधान सभाओं में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का उपबंध करता है।

थारू

उधम सिंह नगर जिले में मुख्य रूप से खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता और सितारगंज के 141 गांव में थारू लोग निवास करते है।  थारू समुदाय उत्तराखंड का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय  है।
उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर गोंणा, बहराइच, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर आदि जिलों, बिहार के चंपारण तथा दरभंगा जिलों तथा नेपाल के पूर्व में भेंची से लेकर पश्चिम में महाकाली नदी तक तराई एवं भाबर क्षेत्रों में फैले हुए है।

उत्पत्ति

सामान्य: थारुओं को किरात वंश का माना जाता है। जो कई जातियो और उप जातियों में विभाजित है। थारू शब्द की उत्पत्ति को लेकर विद्वानों में अनेक मतभेद है। कुछ विद्वान राजस्थान के थार मरुस्थल से आकर बसने के कारण इन्हें थारू कहते है ।लेकिन ”थारू जनजाति” के लोग स्वयं को  महाराणा प्रताप की सेना का मानते हैं।

आवास

ये लोग अपना मकान बनाने के लिए लकड़ी, पत्तों और नरकुल का प्रयोग करते है। दीवारों पर चित्रकारी होती है। प्रत्येक घर में पशुबाड़ा (Stockyard) व घर के सामने प्राय: पूजा स्थल (Places of worship) होता है।

भोजन (Food)

इनका मुख्य भोजन चावल और मछली है।

सामाजिक स्वरूप (Social Structure)

सामाजिक रूप से यह कई गोत्रों या जातियों (Castes) में बटे हैI बड़वायक, बट्ठा, रावत, वृतियाँ, महतो व डहेत इनके प्रमुख गोत्र या घराने है। बडवायक सबसे उच्च मानें जाते है।

शारीरिक गठन- 
ये देखने में मंगोल प्रजाति के नजर आते है।

भाषा
इनकी कोई विशेष भाषा नही है ये जिस इलाके में रहते है वही की भाषा बोलते हैं।

वेशभूषा



धर्म

थारू, हिन्दू धर्म को मानते है। पछावन, काली, नगरयाई देवी, भूमिया, करोदेव सहित अनेक देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों तथा अपने पूर्वजों  की भी पूजा करते है।

त्यौहार

दशहरा, होली, दिवाली, माघ की खिचड़ी, कन्हैया अष्टमी और बजहर इनके प्रमुख त्यौहार है।
बजहर नामक त्यौहार ज्येष्ठ या बैशाख में मनाया जाता है, दिवाली को ये शोक पर्व के रूप में मनाते है।
होली फाल्गुन पूणिमा के आठ दिनों तक मनाया जाता है, जिस में स्त्री व पुरुष दोनों मिलकर खिचड़ी नृत्य करते है।

अर्थव्यवस्था

थारू लोग प्राय: सीधे-सादे व ईमानदार होते है। इनका आर्थिक जीवन सामान्य रूप से कृषि, पशुपालन व आघेट पर आधारित होता है। लेकिन अब समय के साथ लोग नौकरी की ओर भी जाने लगे है।



1-थारू जनजाति के लोगो का निवास स्थान है →खटीमा, सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, बनबसा आदि
 2-थारू जनजाति के लोग स्वयं को मानते है →राणा प्रताप के वंशज
3-थारुओ के शारीरिक लक्षण किस प्रजाति से मिलते है →मंगोल प्रजाति से
4-इतिहासकारों के अनुसार थारुओ का वंशज माना जाता है →किरात वंश
5-थारू जनजाति के लोगो का मुख्य व्यवसाय है →कृषि, आखेट, पशुपालन
6- थारू जनजाति के लोगो का मुख्य भोजन है →चावल, मछली
7-थारू जनजाति के लोगो का प्रिय पेय पदार्थ है →जाड़ (चावल की शराब)
8-थारू समाज है → मातृसत्तात्मक
9- थारू जनजाति के पुरूषों की वेशभूषा है →लंगोटी, कुर्ता, टोपी, साफा एवं सफ़ेद धोती
10- थारू जनजाति स्त्रियों की वेशभूषा है→लहंगा, चोली, आभूषण
11- थारू समाज के प्रमुख देवी देवता है →पछावन, खड्गाभूत काली, भूमिया, कलुवा, आदि
12- थारू लोग दीपावली को किस पर्व के रूप में मानते है →शोक के पर्व के रूप में
13-थारु जनजाति के लोगो में विवाह की कितनी पधतिया प्रचलित है→4
14-थारु जनजाति में विधवा विवाह के बाद दिए जाने वाला भोजन कहलाता है →लठभरता भोजन
15- थारु जनजाति में सगाई की रस्म कहलाती है →अपना-पराया
16- थारु जनजाति के मुख्य त्यौहार है →दशहरा, होली, दीपावली, बज़हर,माघ की खिचड़ी आदि
17- थारु जनजाति की प्रमुख कुरियां (गोत्र) है → बाडवायक, बट्ठा रावत वृत्तियाँ, महतो व डहैत
18-थारु जनजाति में विवाह की पधतिया है→ अपना-पराया, बात-कट्ठी, विवाह, चाला

Saturday, 16 March 2019

धर्मनगरी हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार:



हर-की-पौड़ी जो ब्रम्हकुंड के नाम से भी प्रसिद्ध है, हरिद्वार के सबसे पवित्र एवं प्रसिद्ध स्थलो में से एक है। हरिद्वार वह स्थान है जहाँ गंगा नदी पहाड़ों को छोड़ने के बाद मैदानों में प्रवेश करती है।
हर-की-पौड़ी का निर्माण उज्जैन के प्रसिद्ध राजा विक्रमादित्य द्वारा अपने भाई भ्रहत हरी की याद में करवाया था, जो गंगा नदी के घाट पर बैठ कर ध्यान किया करते थे। उन्होंने यहाँ नीति शतक व वैराग्य शतक पुस्तके लिखी।
एक मान्यता ये भी है कि जब देवताओ और राक्षसों ने समुद्र मंथन किया था तो अमृत की कुछ बुँदे यहाँ ब्रह्मकुंड में गिरी थी इसीलिये इस स्थान को बहुत पवित्र माना जाता है।

इस स्थान से संबंधित कई मान्यताओं में से एक यह है  कि  भगवान् ब्रम्हा, जिन्हें सृष्टि का रचना की भी ,उन्होंने यहाँ एक यज्ञ किया था। यहाँ घाट पर पदचिन्ह है जो ऐसा कहा जाता है कि भगवान् विष्णु के हैं।

ऐसा माना जाता है कि हर-की-पौड़ी में एक बार डुबकी लगाने पर एक व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। भक्त बड़ी संख्या में यहाँ कुछ प्रथाओं जैसे कि ‘मुंडन’ (सिर की हजामत) एवं ‘उपनयन’ (एक प्रारंभिक संस्कार), जनेऊ संस्कार को करने के लिए आते हैं।
  प्रत्येक 12 वर्ष के पश्चात यहाँ ‘कुंभ मेले’ का आयोजन किया जाता है जिसे देखने के लिए  लाखो भक्त यहाँ आते हैं।

 तथा माँ गंगा के विषय में नारद पुराण में वर्णित कथा के अनुसार   राजा सागर की दो पत्नियां थी, केशनि और सुमती उन्हें एक बार ऋषि औरवा द्वारा दो वरदान दिए गए थे, पहला वरदान "एक बुद्धिमान और पवित्र पुत्र" जो एक दिन एक महान राजा बन जाएगा और दूसरा वरदान "साठ हजार पुत्र"।

केशनि ने बुद्धिमान बेटे के लिए चुना और सुमती ने साठ हजार पुत्रों का विकल्प चुना।

सुमती के साठ हजारों बेटों ने राजा सागर के लिए कई समस्याएं पैदा कीं। इंसान,  इंद्र और अन्य देवता उनके बेटों  से तंग आ चुके थे।

एक बार जब राजा से अश्विमेध यज्ञ किया ।
एक अश्वमेध यज्ञ में,  एक घोड़े को खुला छोड़ देता हो जो विभिन्न राज्यों के माध्यम से यात्रा करता है।

उसके साठ हजार पुत्र भी राजा सागर द्वारा जारी घोड़े का पीछा करते रहे। फिर इंद्र ने घोड़ा चुरा लिया और उस स्थान पर छिपा दिया जहां ऋषि कपिला ध्यान कर रही थे।

जब उसके पुत्रों ने  कपिला के पास घोड़े की खोज की तो उन्होंने सोचा कि संत ने इसे चोरी कर लिया तो उनसे अशब्द बोलना शुरू कर दिया। ऋषि कपिला  ने गुस्से में आकर  अपनी आँखें खोलीं और साठ हजार पुत्रों को राख में बदल दिया। यह स्थान उस स्थान पर माना जाता है जहां हर साल गंगा सागर मेला आयोजित किया जाता है ।
राजा सागर के पोते मौके पर पहुंचे और ऋषि कपिला को माफी के लिए प्रार्थना करते रहे। ऋषि वापस बेटों को वापस नहीं ला सकता था, लेकिन उन्होंने कहा कि  भविष्य में राजा भगीरथ जी गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी तक लाएंगे, तब वे मोक्ष प्राप्त करेंगे।

कई पीढ़ियों के बाद, भगिरथ का जन्म  हुआ और उन्होंने महान तपस्या की फिर ब्रह्मा और शिव गंगा को पृथ्वी पर लाने को कहा।

फिर जब गंगा स्वर्ग से उत्तरी तो भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटा बांधा तब गंगा का वेग कम हुआ  गंगा की शक्ति पृथ्वी को नष्ट कर सकती थी।
फिर भागीरथ ने हरिद्वार से गंगा को गुजारकर अपने पूर्वजों को पाप से मुक्ति दिलाई।

Thursday, 14 March 2019

GK Trick : नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय

GK Trick : नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय

नोबेल पुरस्कार नोबेल फैडरेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। जो शांति, साहित्य, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन के क्षेत्र में दिया जाता है। 6 क्षेत्रो में दिया जाता है।
Facts- 
1.  नोबेल पुरस्कार डायनामाइट के स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार दिए जाते हैं ।
2. प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में दिए गए थे ।
3. नोबेल पुरस्कार पुरस्कार समारोह हर साल 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं ।
4. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के अतिरिक्त सभी क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्टॉकहोम, स्वीडन में सम्मानित किया जाता है । नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को ओस्लो, नॉर्वे में सम्मानित किया जाता है ।
5. नोबेल पुरस्कार शुरू में पाँच क्षेत्रों, अर्थात भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शांति और साहित्य के लिए दिए गए थे ।
6. आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 1968 में स्थापित किया गए थे ।
7.      एक नोबेल पुरस्कार ज्यादा से ज्यादा 3 लोगो को ज्वाइंट रूप से दिया जा सकता है इससे ज्यादा को नही।

Trick –– "रवि सर हमारे सुबह आम ना बिके"
               या "रवि सर हमारे चार आम ना बिके"

• रवि  –— रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) 1913 (साहित्य)
Note-प्रसिद्ध पुस्तक गीतांजलि के लिये

• सर –— सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Sir Chandrasekhara Venkata Raman) 1930 (भौतिकी)

• ह –— हरगोबिंद खुराना – (Hargobind Khorana) 1968(चिकित्सा)

• मारे –— मदर टेरेसा (Mother Teresa) 1979(शांति)

• सुबह –— सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) 1983 (भौतिकी)

• आम –— अमर्त्य सेन (Amartya Sen) 1998(अर्थशास्त्र)

• ना –— वी. एस. नायपाल (V.S. Naipaul) 2001
(साहित्य)

• बि –— वेंकटरमन रामाकृष्ण (Venkatraman Ramakrishnan) 2009(रसायन)

• के –— कैलाश सत्यार्थी  (Kailash Satyarthi) 2014(शांति)
(बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ और सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार हेतु उनके संघर्ष के लिए)

Friday, 8 March 2019

उत्तराखंड में विकास या विनाश

उत्तराखंड का भविष्य भगवान भरोसे है । यहाँ में जो बात कहूंगा किसी को थोड़ी बुरी जरूर लेकिन ये सच है। कल 6 मार्च को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा रोजगार वर्ष मनाया गया वो पूरे लवाब लशक के साथ। किंतु सच्चाई यह है कि 2 साल पूरे रे होने पर सरकार के द्वारा मात्र 50 पद निकाले गये। और प्राइवेट सेक्टर में कोई रोजगार का कोई विकल्प यहाँ है नहीं।सरकार ने 2018 में उत्तराखंड में 80 से ज्यादा रोजगार मेलो का आयोजन किया जिसमें वो कह रहे है कि 2 लाख से ज्यादा लोगो को रोजगार मिला, लेकिन में पूछना चाहता हु की इस सर्कार ने अभी तक किसी नयी कंपनी को यहाँ स्थापित नही किया तो ये vacancy आ कहाँ रही है, ये सब दिखावा है, जमीनी हकीकत हम बेरोजगार  ही जानते हैं, कंपनियों में 1-2 साल के लिये नॉकरी दे रे है और गधो की तरह काम करवा के 2 साल बाद निकल दिया जाता है।
 सवरोजगार की बात करें तो केवल अधिकारी और नेताओं के नाते रिश्तेदार तक उनका उचित फायदा मिल पाता है । और पिछले दरवाजे पंचायती विभाग में और निगमों में भी इन्हीं के सम्बन्धियों को फायदा मिल रहा है। कल परेड ग्राउंड में जो तमाशा हो रहा था रोजगार के नाम पर वहां असली बेरोजगार को तो प्रवेश भी नहीं किया जा जाने दिया जा रहा था । इसकी खबर जब l.i.u . के माध्यम से वहाँ तक पहुंची तो तब अंदर जाने दिया गया । क्योंकि सरकार डर रही थी कि बेरोजगार संघ के लोग अंदर जाकर इनकी पोल ना खोल दे । और वहाँ भीड़ बनाने के लिये समस्त उतराखड के शिक्षण संस्थानों से गाड़ियां भर भर के बच्चों को जब रन भराकर लाया गया । ये भी सोचने की बात है कि जिसने अभी कम से कम 4.-5 साल शिक्षा ग्रहण करनी है उसको वहाँ बुलाकर क्या फायदा। और उनको एक स्कूल बैग डायरी न भी मुफ़्त में दी गयी ये एक प्रकार से हम प्रचार सामग्री मान सकते हैं । लगभग 1 करोड़ ₹ तक का खर्चा होगा इस तमाशे पर । जो कि केवल धन की बरबादी है। ये सरकार इतनी संवेदन हीन है कि 31 दिसंबर से आज तक इनका कैबिनेट स्तर का मंत्रि बेरोजगार संघ से मिलने का टाइम नहीं निकाल पा रहा है वो भी 10 मिनट मात्र के लिये । वोट मांगने को तो भिखमंगों की तरह चौखट चौखट पर आते हैं लेकिन जब इनको जिता दो इनसे मिलने के लिये जाओ तो ये 50 बहाने मारते है। 80 करोड़ से ऊपर का खर्चा इन्होंने investor meet पर किया था लेकिन अभी तक कोई उधोगपति यहाँ invest खर्च करते नहीं दिख रहा। बात रोजगार की करती है ये सरकार लेकिन all weather road पर जाकर देखोगे तो 90% staff और ठेकेदार बहार के हैं । जबकि यहाँ हजारों की संख्या में शल व शिक्षित बेरोजगार युवा खाली बैठे हैं उनको भी प्राथमिकता नहीं मिली। मैंने भी दिल खोल कर भाजपा का प्रचार किया था इसका मुझे आज भी अफसोस है । और मैं केंद्र की भाजपा का विरोधी अभी भी नहीं हूँ। लेकिन उत्तराखंड की भाजपा का विरोधी जरूर हूँ। क्योंकि यह सरकार हर तरफ से उत्तराखंड का अहित ही कर रही है।।।।
  दिखावे का विकास कर रही है बस ।

उत्तराखण्ड कुंड ठन्डे कुंड-: 1. पिथौरागढ़-: सूर्य कुंड (गौरी कुंड), नंदा कुंड 2. रुद्रप्रयाग-: नंदी कुंड 3. उत्तरकाशी-: देवकुंड 4. बागे...